आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, उतारने के लिए घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, उतारने के लिए घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

डेस्कः
नालंदा में आत्महत्या के इरादे से एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण और पुलिस के सहयोग से उसे नीचे उतारा गया। युवक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के पांकी गांव निवासी सुनील सिंह के बेटे गोलू कुमार के रूप में हुई है। घटना, नालंदा थाना क्षेत्र के माहुरी गांव का है। गोलू ने बताया कि वह आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसने बताया कि उसके साथ मारपीट किया जाता है। इसलिए वह मोबाइल टावर पर फांसी लगाने के लिए चढ़ गया था।


देर रात ही टावर पर चढ़ा था युवक
दरअसल, शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों की नजर मोबाइल टावर पर चढ़े एक युवक पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीण युवक को नीचे उतरने के लिए आवाज लगाने लगे। स्थानीय पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद बहला-फुसला कर युवक को किसी तरह से नीचे उतार लिया गया। देर रात ही युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा था। करीब 15 किलोमीटर दूर से चलकर गोलू माहुरी पहुंचा था।
पूछताछ कर रही है पुलिस
इस मामले में नालंदा थाना अध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। पूछताछ की जा रही है। उसके गांव वालों से भी पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को टावर पर चढ़े युवक के बारे में पता चला।